Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर डीएम ने आज गड़िया गाँव जाकर काटे धान

बागेश्वर । जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज ग्राम गढिया गांव में कृषक नारायाण दत्त पांडे के खेत में पहुंचकर क्राप कटिंग की । कृषि एवं सांख्यकीय विभाग द्वारा गढिया गांव के निवासी नारायाण दत्त पांडे के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर नियमानुसार सी.सी.र्इ. एग्री एप के माध्यम से क्राप कटिंग के लिए चिन्हित किया गया था। जिसमें जिलाधिकारी ने 30 वर्ग मीटर के प्लॉट में महिलाओं के साथ धान कटार्इ की। क्राप कटिंग के दौरान निर्धारित खेत से कुल 13.1 किग्रा धान प्राप्त हुआ। कृषि एवं सांख्यकीय विभाग द्वारा इसका आंकलन कर यह बताया कि 30 वर्ग मीटर के इस प्लांट से उत्पादित कुल 13.1 किग्रा धान को नियमानुसार सोख्ता घटाते हुए कुल 30 वर्ग मीटर से 10.77 किग्रा निर्धारित किया गयां। इस प्रकार 01 हैक्टेयर से धान का कुल 30 कुन्तल उत्पादित होगा जो प्रति हैक्टेयर औसत धान उत्पादन 22 कुन्तल से अधिक है।जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के अवसर पर कहा कि जनपद बागेश्वर में कृषकों द्वारा की गयी मेहतन एवं लगन का ही परिणाम है कि आज धान कटिंग के दौरान प्राप्त उत्पादन औसत उत्पादन के अधिक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कृषक इसी तरह भविष्य कडी मेहनत से प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कृषको के साथ मिलकर उत्पादन को बढाने साथ-साथ नर्इ तकनीको एवं मिश्रित खेती जैसे पहलुओं को बढाने का प्रयास करें जिसका समय-समय पर विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकडे तैयार किये जाते है साथ ही इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं हेतु डाटा बेस भी तैयार किया जाता हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कृषकों व उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से कहा कि कृषि की ओर युवाओं को भी ध्यान देना चाहिए। कृषि होना अतिआवश्यक है उन्होंने दलहनी, अदरक, हल्दी आदि फसलें बोने का सुझाव देते हुए कहा कि इन फसलों को बोने से जहॉं एक ओर आजीविका के संसाधनों में बढोत्तरी हो सकती है वहीं दूसरी ओर इन फसलों को जंगली जानवरों द्वारा कम नुकसान पहुॅंचाया जाता हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा तहसीलदार बागेश्वर नवाजिश खलिक सहित राजस्व उपनिरीक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित थें।

 

You may have missed

Advertisement