Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार , वाहन सीज

 

अल्मोड़ा। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पंचायती चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थो की तस्करी एवं चुनाव में शराब के प्रचलन को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक- 01.10.2019 को उ0नि0 अमर पाल सिंह, का0 अशोक कुमार, का0 अनिल कुमार द्वारा हनुमान मंन्दिर के पास अल्टो कार सं0- यूके0- 01-सी-0264 के चालक लीलाधर भट्ट पुत्र मथुरा दत्त भट्ट निवासी- ग्राम बगीना नायलधुरा, पो0- बसौली, दन्या के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में 92 पव्वे अंग्रेजी शराब नाॅटीबाॅय रिर्जव व्हिस्किी (कीमत- 12880 रूपया) बरामद कर थाना दन्या में मु0अ0सं0- 23/2019 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया है।

Advertisement