March 14, 2026

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए, चलाया स्वच्छता अभियान

 

अल्मोड़ा। आज राष्ट्र पिता  महात्मा गाॅधी की 150वीं जयन्ती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा गाॅधी/शास्त्री जी की प्रतिमा पर राम धुन गाते हुए माल्यापर्ण कर सलामी दी गयी। उपस्थित अधि0ध्कर्म0 को गाॅधी/शास्त्री जी के आर्दशों का पालन करने व अहिंसा/स्वच्छता/ईमानदारी के सिद्वान्तों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर तत्पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अल्पवेतन भोगी कर्मचारीगण को उपहार वितरित किये तथा उपस्थित अधि0/कर्म0 को स्वयं मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्री कमल राम आर्य पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा, श्री राजीव कुमार पुलिस उपाधीक्षक संचार, प्रतिसार निरीक्षक श्री अशोक कुमार निरीक्षक एलआईयू संतोष बगड़वाल, निरीक्षक श्री धर्मवीर सोलंकी, श्री नारायण सिंह निरीक्षक श्री श्याम सिंह वाचक श्री महेश कश्यप आशुलिपिक, श्री हरीश चन्द्र पंत पीआरओ, श्री सुरेश चन्द्र निरीक्षक रेडियो, उ0नि0 विजय बिष्ट, श्री सुरेन्द्र रिंग्वाल उ0नि0 श्री दरबान सिंह दानु श्री पूरन सिंह रावत प्रधानलिपिक, दीपक कुमार आंकिक श्री प्रहलाद राम, कालू राम सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाने में जयन्ती के कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कोतवाली अल्मोड़ा /सोमेश्वर एवं लमगड़ा पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 7 पेटी 04 बोतल अवैध शराब के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पंचायती चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थो की तस्करी एवं चुनाव में शराब के प्रचलन को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक- 01.10.2019 को कोतवाली अल्मोड़ा के उ0नि0 श्री जीवन सिंह सामन्त, का0 दिनेश त्यागी, का0 ललित मोहन द्वारा 52 सीढ़ी से आगे नियाज गंज को जाने वाले मार्ग पर प्रदीप बिष्ट पुत्र श्री नारायण सिंह बिष्ट निवासी- आफीसर्स काॅलोनी धारानौला अल्मोड़ा के कब्जे से 03 पेटी देशी, अंग्रजी एवं बियर (कीमत- 14000 रूपये) बरामद कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0- 49/2019 धारा- 60 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इसके अतिरिक्त थाना सोमेश्वर में उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता ने सोमेश्वर भैसड़ गाॅव रोड पर गोपाल सिंह चिल्वाल पुत्र पूरन सिंह निवासी- ग्राम बनौड़ा पो0 भैसड़ गाॅव सोमेश्वर के कब्जे से 16 बोतल अंगेजी शराब (कीमत- 9000 रूपये) बरामद कर थाना सोमेश्वर में मु0अ0स0- 24/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनाॅक- 02.10.2019 को उ0नि0 अनीश अहमद, का0 अशोक कम्बोज, का0 कुन्दन सिंह थाना लमगड़ा द्वारा धौलकड़ियाॅ तिराहा मौरनौला के पास बालकृष्ण जोशी पुत्र देवी दत्त जोशी निवासी- सिलोड़ी गोठ, पो0- गागर, तह0- चम्पावत, हाल- हरिपुर मोतिया दैवल चौड़ हल्द्वानी नैनीताल के कब्जे से 3 पेटियों में 144 पव्वे अंग्रेजी शराब (कीमत- 18000 रूपये) बरामद कर थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगाया पुलिस बल

धौलादेवी, लमगडा, हवालबाग, ताकुला में दिनाॅक- 05.10.2019 को प्रथम चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की 428 गाम पंचायतों में 435 मतदान केन्द्र व 464 मतदेय स्थलों पर मतदान हेतु जनपद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गयी हैं। चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवगत कराया कि सैक्टर, 08 जोन, 10 मोबाईल पार्टियाॅ एवं 05 बैरियर निरन्तर कार्य करते रहेगे। मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षक- 08, निरीक्षक- 05, उ0नि0- 55, हे0का0- 49, का0- 793, हो0गा0- 483, पी0वी0डी0- 174, 2 कम्पनी, 2 प्लाटून, 2 सैक्शन पीएसी लगाया गया है।