March 10, 2026

कपकोट में शांतिपूर्ण मतदान पर जिलाधिकारी ने दी बधाई

 

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 का विकास खंड कपकोट का अंतिम चरण का निर्वाचन जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देशन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुआ। विकास खंड कपकोट की समस्त 140 पोलिंग पार्टियों द्वारा विकास खंड कार्यालय कपकोट में बनाये गए स्ट्रांग रूम में मत पेटियां जमा करवा कर स्टाग रूम को सील किया गया है। विकास खंड कपकोट कुल पुरुष मतदाता 32163 एवं महिला मतदाता 30573 कुल 62736 मतदाता है जिनमे महिला मतदाता ने 22139 तथा पुरुष मतदाताओ ने 18751 कुल 40890 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इस प्रकार विकास खंड कपकोट का कुल मतदान प्रतिशत 65.18 रहा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने विकास खंड कपकोट के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए नियुक्त किये गए सभी अधिकारियों , कार्मिकों एवं सुरक्षा कर्मियों को बधाई दी।