Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

 बागेश्वर जिला चिकित्सालय  में तोड़फोड़ करने वाले 3 व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर । कल -राजेश कपकोटी पुत्र गोपाल सिंह निवासी कपकोट, दीपक कपकोटी पुत्र हिम्मत सिंह कपकोटी निवासी कपकोट,व – प्रकाश कपकोटी पुत्र प्रताप सिंह कपकोटी निवासी- कपकोट द्वारा जिला चिकित्सालय बागेश्वर में नियुक्त स्टाफ व डाँक्टर के साथ गालीगलौच,अभ्रदता करते हुए अस्पताल परिसर में तोडफोड की गयी। उक्त सम्बन्ध में डाँ गुंजन द्वारा दी गई लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा में FIR NO- 135/19, धारा- 353,186,323,504,427 भा0द0वी0 पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के के नेतृत्व में पुलिस टीम के अथक प्रयासों से उक्त तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज दिनांक: 17-10-2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया।

 

Advertisement