Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

रानीखेत पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार वाहन सीज

 

रानीखेत।  कोतवाली रानीखेत पुलिस के उ0नि0 सुनील गोस्वामी, का0 दलीप कुमार, का0 चन्दन राणा, का0 कमल गोस्वामी द्वारा रात्रिगस्त चैकिंग के दौरान धोबी मोहल्ला पन्त कोटली मार्ग रानीखेत के पास *ट्रक संख्या- यूके-18-सीए-4497* को चैक किया गया तो चालक *अमन पुत्र नजाकत अली* निवासी- खताड़ी रामनगर नैनीताल द्वारा उक्त ट्रक में 08 भैसों को अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाना पाया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में मु0अ0सं0- 18/2019, धारा- 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जा रही ट्रक को सीज किया गया है।

Advertisement