March 11, 2026

बागेश्वर प्रेस क्लब में मनाई गई हरीश करायत की पुण्यतिथि, कई लोग हुए सम्मानित

बागेश्वर। प्रेस क्लब के तत्वावधान में क्लब के संस्थापक सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक हरीश सिंह
करायत की छठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्वक याद किया गया। मुय अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र खेतवाल, कवि मोहन जोशी ने उनके चित्र के समुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उत्तराखंड कल, आज और कल विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात बेवाकी से रखी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लोगों को प्रतिभा समान और एक को लाइव टाइम अजीमेंट अवार्ड से नवाजा। बुधवार को विधायक दास ने कहा 19 साल में प्रदेश का समुचित विकास हुआ हैं। यातायात व्यवस्था में सुधार आया है। उन्होंने कहा जिला विकास प्राधिकरण के मानकों में शिथिलता लाने का प्रयास चल रहा है। दिसंबर तक इसके रिजल्ट में आ जाएंगे। व्यवसायी नरेंद्र खेतवाल ने कहा राज्य बनने से पहले से लेकर आज तक डिग्री कॉलेज मैदान की दशा नहीं सुधर पाई है, जबकि जिले में सबसे अधिक कार्यक्रम इसी मैदान में होते हैं। उन्होंने मैदान में पड़े मलबे को इसी मैदान में बिछाकर इसके आकार को बड़ा करने का सुझाव दिया। इससे पूर्व कवि मोहन जोशी ने करायत के जीवन पर तैयार कविता का पाठ किया। यहां प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन सिंह परिहार, सचिव जगदीश उपाध्याय, पूर्व जिपं सदस्य रवि करायत, दीपक बिष्ट, वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा, रमेश पर्वतीय, हीरा बल्लभ भट्ट, हरीश नगरकोटी, महीप पांडे, चंद्रशेखर द्विवेदी, घनश्याम जोशी, महीप पांडे, अर्जुन राणा , नवीन रावल, चंदन गडिय़ा, दिग्विजय सिंह जनौटी, मनोज ओली आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया समानित- जिले के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रेस क्लब द्वारा लाइव टाइम अजीमेंट अवार्ड और प्रतिभा समान पुरस्कार दिया गया। इसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने वाले स्व. बिशन सिंह टंगडिय़ा को हरीश करायत लाइव टाइम अचीमेंट अवार्ड दिया गया। यह समान उनके बेटे दीपक ने गृहण किया। इसके अलावा प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मेहता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र थायत, योग गुरु केवलानंद जोशी, राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा और बागनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदन रावल को प्रतिभा समान दिया गया।