दीप महोत्सव के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा
चपावत। चपावत के खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व़ हर्ष देव ओली की नगरी खेतीखान में पांच दिवसीय दीप महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस दौरान विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकी निकाली। वहां स्कूली छात्र-छात्राओं ने खेतीखान बाजार में झांकी के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश दिया। महोत्सव में शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा की अध्यक्षता में मुय अतिथि विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक ने महोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने में युवाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महोत्सवों के आयोजनों से पहाड़ की संस्कृतियों का आदान-प्रदान होता है। उन्होंने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि सुभाष बगौली रहे। शुभारंभ में दीप महोत्सव प्रांगण से मुय बाजार, तल्ली बाजार से मुय मंच तक स्कूली छात्र-छात्राओं ने भव्य झांकी निकाली। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्यामंदिर, ओम पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वछ भारत अभियान, गो सरंक्षण, नमामि गंगे, जनऔषधी केन्द्र, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश देते हुए झांकी के माध्यम से कृष्ण भगवान की रासलीला का बेहतर प्रदर्शन किया। संचालन संदीप कलखुडिय़ा ने किया। इस मौके पर मुकेश बगौली, संजय मुरारी, सुमित कलखुडिय़ा, जगदीश भट्ट, प्रियंका गड़कोटी, नारायण देउपा, संजय कलखुडिय़ा, प्रकाश बोहरा, एलडी ओली, घनश्याम पचौली, सीएल वर्मा, कमल डिक्टिया, चन्द्र बल्लभ ओली, दिनेश गहतोड़ी, अमित बोहरा, हेमलता जोशी आदि रहे।
