March 13, 2026

खुशखबरी : 7 से 10 नवम्बर तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली

अल्मोड़ा ।  कमान अधिकारी 130 इन्फैन्ट्री बटालियन पर्यावरण ,प्रदेशिक सेना जे0एस0 भदौरिया ने बताया कि 07 नवम्बर, 2019 से 10 नवम्बर, 2019 तक भर्ती रैली का आयोजन प्रातः 6ः00 बजे से बटालियन मुख्यालय पिथौरागढ़ के मैदान में की जायेगी। इस भर्ती रैली में धार्मिक शिक्षक, जूनियर कनिष्ठ अधिकारी, सिपाही, लिपिक रसोईया, विशेष रसोईया, वेटर, बढ़ई, मसालची, मोची, लोहार, दर्जी पदो की भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि 07 नवम्बर को प्रमाण पत्रों की जाॅच व शारीरिक परीक्षण, 08 व 09 नवम्बरको शरीरिक परीक्षण में चुने गये पूर्व सैनिको व नौजवानो का मेडिकल परीक्षण, 09 व 10 नवम्बर को साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा।