March 11, 2026

आखरीआंख परिवार की ओर से सभी सुधि पाठको व शुभचिंतक मित्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। आज से ही दीपोत्सव का पांच दिवसीय पर्व भी शुरू हो गया है। धनतेरस के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन नई चीज, खासकर गहने और बर्तन खरीदने का महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं इस दिन खरीदारी करने के साथ ही दान करने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन किया गया दान कई गुना होकर वापस मिलता है। धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इस वजह से आज धनवतंरी जयंति भी मनाते हैं। आयुर्वेद से जुड़े हुए लोग आज के दिन अपने आराध्य की पूजा-अर्चना करते हैं।