Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

दीप पर्व पर अल्मोड़ा डीएम ने दी बधाई


अल्मोड़ा।
 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन पर्व पर समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुए जनपद में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश का त्यौहार है जिसे हम सभी को आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम ईको फ्रैंडली दीपावली मनायें ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।

Advertisement