बैजू बावरा में रणवीर के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका!
आखरीआंख फ़िल्म ब्यूरो मुम्बई
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म बैजू बावरा में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म बैजू बावरा बनाने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक कलाकार के बदले पर आधारित होगी। फिल्म बैजू बावरा दिवाली 2021 को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक फिल्म की कास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसमें रणवीर को पक्का माना जा रहा है।
कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर लीड रोल में नजर आएंगे।इससे पहले रणवीर और संजय लीला भंसाली की जोड़ी- गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में भी साथ काम कर चुकी है। चर्चा है कि बैजू बावरा में रणवीर के साथ लीड रोल में प्रियंका नजर आ सकती हैं। इससे पहले, रणवीर और प्रियंका फिल्म गुंडे, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आ चुके हैं। प्रियंका ने रणवीर सिंह ने फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में आइटम नंबर भी किया था।
००
इन फिल्मों में की गई अपनी ऐक्टिंग को बिल्कुल भी पसंद नहीं करतीं सान्या मल्होत्रा
ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को भले ही बधाई हो,दंगल और फोटोग्राफ जैसी फिल्मों में उनकी ऐक्टिंग के लिए सराहा गया हो। लेकिन वह इन फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस को बिल्कुल भी अछा नहीं मानतीं।
सान्या ने बताया कि उन्हें दंगल, बधाई हो और फोटोग्राफ में अपनी ऐक्टिंग पसंद नहीं आई। उन्होंने आगे कहा कि वह खुद को लेकर बेहद कठोर हैं और अपनी परफॉर्मेंस की आलोचना करती रहती हैं।
सान्या नितेश तिवारी और विशाल भारद्वाज जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम कर चुकी हैं और उनकी वाहिश है कि उन्हें हर फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका मिले। अब जल्द ही वह शकुंतला देवी की बायॉपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में हैं, जबकि सान्या उनकी बेटी के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म को अनुज मेनन डायरेक्ट कर रहे हैं और यह 2020 में रिलीज होगी।
००
दबंग 3 में पुलिसवाली बनेंगी प्रीति जिंटा?
सलमान खान की दबंग 3 और भी धमाकेदार होने वाली है। इसकी अनाउंसमेंट के वक्त से ही फैन्स खूब एक्साइटेड थे और जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया। लेकिन अब इस फिल्म से प्रीति जिंटा का भी नाम जुड़ गया है।
दरअसल प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। साथ में चुलबुल पांडे वाले लुक में सलमान खान हैं। इस फोटो के साथ प्रीति ने लिखा है, इस हैलोवीन में यूपी में किसी स्पेशल से मिली। बोलो कौन? सोचो और बोलो।
प्रीति के इस पोस्ट ने फैन्स के बीच बेचैनी बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी हैं। लेकिन देखते हैं कि इससे सस्पेंस कब उठता है। दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। 20 दिसंबर को को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के जरिए महेश मांजरेकर की बेटी साई माजरेकर डेब्यू कर रही हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार किचा सुदीप भी इस फिल्म के जरिए बॉलिवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।
दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी नजर आएंगे। जबकि चुलबुल पांडे के सौतेले पिता का रोल स्वर्गीय ऐक्टर विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना निभाएंगे। दबंग 2 और दबंग 3 में यह रोल विनोद खन्ना ने निभाया था।
००
शाहरुख, सलमान या फिर अक्षय कुमार नहीं हूं जो मनपसंद रिलीज डेट मिलेगी: सूरज पंचोली
सलमान खान के प्रॉडक्शन की फिल्म हीरो से साल 2015 में बॉलिवुड डेब्यू करने वाले सूरज पंचोली अब अपनी दूसरी फिल्म के साथ तैयार हैं। उनकी दूसरी फिल्म यानी सैटलाइट शंकर 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इससे एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को आयुष्मान खुराना स्टारर बाला रिलीज होगी। यानी सूरज पंचोली की बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान से सीधी टक्कर होगी।
इसी को लेकर जब सूरज से सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या वह टेंशन में हैं? इस पर वह बोले, कॉपिटिशन हेल्दी होता है। मैं न तो शाहरुख, आमिर या सलमान खान हूं और न ही अक्षय कुमार कि मुझे अपने मनमुताबिक रिलीज डेट मिल जाएगी। हालांकि मैं उमीद करता हूं कि भविष्य में मुझे वही रिलीज डेट मिल जाए जो मैं चाहूं। रही बात क्लैश की, तो अगर बाला नहीं होती तो कोई बड़ी हॉलिवुड रिलीज ही होती। आयुष्मान भी एक बड़े स्टार हैं और उनकी फिल्म बाला भी अछी लग रही है।
पहले कहा जा रहा था कि सैटलाइट शंकर की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और यह 15 नवंबर को रिलीज होगी। लेकिन फिल्म के ऑफिशल ट्विटर हैंडल और सूरज पंचोली के एक पोस्ट के अनुसार, यह 8 नवंबर को ही रिलीज हो रही है।
बता दें कि सूरज पंचोली की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद पंचोली ने अगली फिल्म के लिए कुछ वक्त का ब्रेक लिया। अब वह एक बार फिर फुल फॉर्म में हैं और उमीद कर रहे हैं कि सैटलाइट शंकर लोगों को पसंद आए। इस फिल्म के अलावा वह टाइम टू डांस में नजर आएंगे, जिसे भूषण कुमार और रेमो डिसूजा मिलकर प्रड्यूस कर रहे हैं। जबकि इसे स्टेनली डिकोस्टा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ और वलूशा डिसूजा भी नजर आएंगी। यह इस साल 29 नवंबर को रिलीज होगी।
००
गंगूबाई में आलिया भट्ट के ऑपोजिट नजर आएंगे रितिक रोशन?
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अनाउंसमेंट के वक्त से खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। और अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए रितिक रोशन को भी अप्रोच किया गया है।
रितिक को इस फिल्म में हाजी मस्तान के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही यह कन्फर्म है कि रितिक ने इस फिल्म के लिए हां कही है या नहीं। लेकिन अगर रितिक इस फिल्म को करने के लिए राजी हो जाते हैं तो फिर यह फैन्स के लिए काफी दिलचस्प होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रितिक और आलिया ने अभी तक एक साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। ऐसे में उनकी यूनीक और फ्रेश जोड़ी को स्क्रीन पर देखना फैन्स के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा।
वहीं सुपर 30 जैसी बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद यह रितिक की इस साल की दूसरी बड़ी फिल्म बन सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंगूबाई की शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू होगी। आलिया जमकर अपने किरदार की तैयारी कर रही हैं और अक्सर भंसाली के ऑफिस में नजर आ जाती हैं।
वहीं इस फिल्म के अलावा भंसाली की एक और फिल्म लाइमलाइट में है, जिसकी घोषणा भी उन्होंने हाल ही में दिवाली के आस-पास की थी। इस फिल्म का नाम बैजू बावरा है, जोकिए एक महान संगीतकार के बदले की कहानी होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी इसे लेकर भी कुछ कन्फर्म नहीं किया गया है। पहले ऐसी खबर आ रही थी कि इस फिल्म में तानसेन के रोल के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
००
वाणी कपूर ने संजय दत्त और रणवीर कपूर की तारीफ की
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने संजय दत्त और रणवीर कपूर की तारीफ करते हुये उन्हें बेहतरीन इंसान बताया है। वाणी कपूर इन दिनों करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म शमशेरा में संजय दत्त और रणवीर कपूर के साथ काम कर रही है। यश राज फिल्म प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म शमशेरा वर्ष 1800 के समय की कहानी है।
फिल्म डाकुओं के एक समूह की है जो अपने अधिकारों के लिए और देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेता है। वाणी कपूर ने संजय दत्त और रणवीर कपूर की तारीफ की है। वाणी कपूर ने संजय दत्त और रणवीर कपूर को कमाल का अभिनेता और बेहतरीन इंसान बताया है।
वाणी कपूर ने कहा , संजय सर बेहद प्यारे और सुपर स्वीट हैं। जिन अभिनेताओं की फिल्म में बेहद पसंद करती हूं, उनमें से एक रणवीर हैं और मैंने हमेशा एक दर्शक के रूप में उनके कार्य को सराहा है। दोनो बेहतरीन एक्टर हैं और कमाल के इंसान भी। वे प्यारे और डाउन टू अर्थ हैं।
००
अपनी इस एक आदत से छुटकारा पाना चाहती हैं नेहा
अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने सेलेब्रिटी चैट शो नो फिल्टर नेहा के चौथे सीजन के साथ वापस आ रही हैं और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। शो के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात जो इस शो को इस तरह के दूसरे शोज से अलग बनाती है वह यह है कि जहां तक पॉडकास्ट की बात है तो हम इस गेम में थोड़ा आगे है। यह ऑडियो है, यह और अधिक अंतरंग है और मेरा मानना है कि जिस मात्रा में हम अपने मेहमानों पर रिसर्च करते हैं, उसे लेकर मुझे सबसे यादा गर्व है।
नए सीजन के पहले एपिसोड का प्रसारण पिछले मंगलवार को हुआ था। इसमें शाहिद कपूर सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर पर थे। इस सीजन के अन्य मेहमानों के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, कई मजेदार मेहमान हैं। हमने सीजन फोर की शुरुआत शाहिद के साथ की और अब राजकुमार (राव) आएंगे और उनके बाद मलाइका (अरोड़ा) आएंगी। इनके अलावा दलकीर सलमान, तापसी पन्नू, रतार, सिद्धांत चतुर्वेदी सहित कई अन्य भी हैं।
क्या उनमें कोई ऐसी पुरानी आदत हैं जिनसे वह छुटकारा पाना चाहती हैं? इसके जवाब में नेहा ने कहा, अगर मुझे मेरे किसी एक आदत को फिल्टर करना पड़ा, मैं उन चीजों को लेकर भी चिंतित हो जाती हूं जो हुई भी नहीं हैं और मैं उनके बारे में ही सोचती रहती हूं। उमीद करती हूं कि मैं ऐसा करना बंद कर दूं। यह मेरे लिए अछा होगा। नो फिल्टर नेहा का प्रसारण हर मंगलवार को जियो सावन पर होता है।
००
यामी गौतम ने कहा- खूबसूरती की परिभाषा पर बातचीत शुरू होने पर खुश हूं
कई सालों से एक मशहूर फेयरनेस क्रीम ब्रांड के साथ जुड़ीं बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वक्त के साथ-साथ खूबसूरती की परिभाषा बदल गई है और अब गोरा रंग खूबसूरती का मापदंड नहीं रहा है. यामी की आगामी फिल्म बाला भी खूबसूरती को संबोधित करती है, फिल्म वक्त से पहले गंजे हुए एक युवक और एक सांवली रंग की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के इन दोनों किरदारों को आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने निभाया है.
इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि यामी एक मशहूर फेयरनेस क्रीम का चेहरा है जो रंगवाद को बढ़ावा देती है. भारत में सांवली या गाढ़े रंग की महिलाओं को जिस तरह से निरंतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, इसे वह किस तरह से देखती हैं? क्या एक सेलेब्रिटी के तौर पर उन्होंने इस पर कोई स्टैंड लिया है?
यामी ने इसके जवाब में कहा, सोशल मीडिया और फिल्में उन्हीं चीजों को उजागर करती हैं, जो सदियों से हमारे चारों ओर मौजूद है. उस वक्त इन एड फिल्मों को बनाने की वजह भी यह थी. उस वक्त खूबसूरती की परिभाषा ये थी कि एक अछा दूल्हा और एक अछी नौकरी के लिए एक लड़की का गोरा होना जरूरी है. मुझे खुशी है कि वक्त बदल गया है और खूबसूरती की परिभाषा पर बातचीत शुरू हो गई है.
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित बाला न केवल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना की वजह से बल्कि एक असामान्य विषय के कारण भी चर्चा में है.
यामी गौतम को यकीन है कि फिल्म इस बड़े विषय पर बदलाव लाने जा रही है. उन्होंने कहा, फिल्म एक महत्वपूर्ण माध्यम है और बाला हमें उस महत्वपूर्ण विषय पर बात करने देती है, जो सिर्फ समय से पहले गंजेपन, गहरी रंगत या इस तरह की चीजों तक सीमित नहीं है, जो किसी इंसान के आत्मविश्वास को प्रभावित करती है. ये फिल्म कहती है कि एक इंसान जैसा है उसे उसी रूप में खुश होना चाहिए. इसका तात्पर्य आत्म-स्वीकृति और आत्म-प्रेम से है.
