Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

भतरौजखान पुलिस ने 18 किलोग्राम गाॅजे के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार वाहन सीज

 

अल्मोड़ा। थाना भतरौजखान पुलिस ने दो अभियुक्तों से 18 किलो गाॅजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नव-युवाओं में नशाखोरी को रोकने हेतु चलाये जा रहे आॅपरेशन नया सवेरा कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस सहायता केन्द्र मोहान में की जा रही चैकिंग के दौरान आज दिनाॅक- 03.11.2019 को थाना भतरौजखान की एन्टी ड्रग टास्क फोर्स के उ0नि0 विनोद घई, का0 राजेश प्रसाद, का0 चन्द्रपाल द्वारा वाहन संख्या- *यूके-18-जे-2381 वैगन आर* को चैक किये जाने पर मौ0 आकिल पुत्र मौ.0 हनीफ निवासी- महुआखेड़ा गंज थाना आई0टी0आई उधम सिंह नगर व संजय कुमार पुत्र नेत राम निवासी- चाउपुरा मसुवासी थाना स्वार जिला रामपुर के कब्जे से क्रमशः 10 किलोग्राम व 08.80 किलोग्राम *(कुल 18.80 किलोग्राम अवैध गाॅजा, कीमत- एक लाख रूपये लगभग )* बरामद कर थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0-25/2019 धारा- 8/20/22/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त सम्बन्ध में श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष भतरौजखान ने बताया कि अभियुक्त उपराईखाल पौड़ी गढवाल से गाॅजा खरीदकर काशीपुर बेचने ले जा रहे थे। मोहान पुलिस सहायता केन्द्र पर चैकिंग के दौरान पकड़े गये हैं। गाॅजे की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

You may have missed

Advertisement