March 5, 2026

नव निर्वाचित जिंप अध्यक्ष रजनी भंडारी का हुआ स्वागत


चमोली। विकासखंड घाट में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी का स्वागत बस स्टैंड पर किया गया। रजनी भंडारी ने गांवों में जाकर जनता और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। घाट बस स्टेंड में क्षेत्र की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मंजू कठैत एवं लक्ष्मी कठैत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊं के साथ और फूल मालाओं से नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत का भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा जिला पंचायत में विकासखंड घाट व सभी सदस्यों को उचित मान-समान मिलेगा। विकासखंड घाट की उपेक्षा नहीं होगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने घाट की जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, भारती देवी, लक्ष्मी कठैत, मंजू कठैत, मनोज सिंह, दर्शन सिंह, हरि सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, कृष्णा मंडोली, प्रकाश महेंद्र, सीता देवी, कलावती देवी, नंदन सिंह, पंकज बिष्ट, मुकेश डूंगरिया, शीशपाल सिंह, रघुवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, चंद्र सिंह और नवीन सिंह आदि मौजूद थे।