March 11, 2026

ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों व जिला पंचायत की शपथ तिथि तय

देहरादून । ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम घोषित हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अगले ही दिन यानी 28 को ग्राम पंचायतों की पहले बैठक आयोजित कराई जाएगी। इसी तरह 29 नवंबर को क्षेत्र पंचायत प्रमुख को शपथ दिलाई जाएगी और 30 को बीडीसी की पहली बैठक का आयोजन होगा।

इसके बाद बारी आएगी जिला पंचायत की उन्हें एक दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। जबकि दो दिसंबर को जिला पंचायत की पहली बैठक आहूत की जाएगी। प्रभारी सचिव डा. रजीत कुमार सिंहा ने सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। हरिद्वार में पंचायत चुनाव नहीं हुआ था।

You may have missed