March 26, 2026

आखरीआंख

मेष:काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है।

वृषभ:आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन:आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इछा के कार्यों से दूर रहें।

कर्क:आज का दिन किसी बहन-भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं ट्रासंफर का विचार बनाएं।

सिंह:आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या:आपकी राशि का स्वामी बुध तुला में आ चुका है, मंगल के साथ अस्त है। विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला:आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक:आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें।

धनु:आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर:आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका समान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोत के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें।

कुंभ:उचाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन:उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढऩा स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।