Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

एक्शन में दिखेगी उर्वशी रौतेला

उत्तराखंड की वादियों में होगी शूटिंग

देहरादून। साउथ की फिल्म थिरुतुपल्ले-2 के रीमेक की शूटिंग एक दिसंबर से उत्तराखंड में शुरू होने जा रही है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अभिनेता विनीत कुमार सिंह के साथ एक्शन करते हुए नजर आएगी। जबकि अक्षय ओबेरॉय फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में चल रही है। द बज मेकर्स कंपनी के बैनर तले बन रही फिल्म का अधिकतर भाग उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माया जाएगा। लाइन प्रोडयूसर गौरव गौतम व पर्व बाली ने बताया कि एक दिसंबर से दून और टिहरी में शूटिंग शुरू की जाएगी। जिसमें प्रदेश के कलाकारों को अपना अभिनय दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि शूटिंग के लिए कुछ अन्य जगहों में भी लोकेशन देखी गई हैं। जहां फिल्म के मुय किरदारों के सीन फिल्माए जाएंगे। विनीत कुमार सिंह सांड की आंख व मुक्केबाज जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।

Advertisement