भतरौजखान पुलिस ने 160 बोतल अवैध शराब के साथ 3 युवको को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने 03 व्यक्तियों को 160 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं शराब तस्करों पर नकेल कसने हेतु की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांकः 03.12.2019 को चौकी प्रभारी भिकियासैण श्री सुनील सिंह बिष्ट, हे0का0 गणेश माजिला, का0 मनोज रावत एवं एसओजी के का0 मनमोहन, का0 भूपेन्द्र द्वारा की गयी आकस्मिक चैंकिंग पर वाहन संख्या- डी0एल0- 05 सीडी- 4848 से 1- विक्की पुत्र ओम प्रकाश, 02- मोहित पुत्र सतीश निवासीगण – ग्राम बखेता, थाना सापला, जिला- रोहतक हरियाणा, 03- विकास पुत्र बलवान सिंह निवासी- ग्राम फरमादा, थाना महम, जिला- रोहतक हरियाणा के कब्जे से 160 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग- 80000 रूपये) बरामद किया है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी भिकियासैण ने बताया कि तीन युवक वाहन से 130 बोतल राॅयल जनरल व्हिस्की, 10 बोतल क्रेजी रोमियो, 20 बोतल बिना मार्का कुल- 160 बोतल अंग्रेजी शराब फाॅर सैल इन अरूणांचल प्रदेश की है बरामद हुई जिसे दिल्ली से लाकर सराईखेत बेचने हेतु ले जा रहे थे और भट्रोजखान पुलिस द्वारा की गई अचानक चेकिंग के दौरान पकड़े गये। इस सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0-31/19 धारा-60/72 आबकारी अधिनयम एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।
नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर अल्मोड़ा पुलिस ने 03 युवकों को किया गिरफ्तार, वाहन सीज, डी0एल0 निरस्तीकरण
श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्व जनपद क्षेत्रान्तर्गत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनाॅक- 03.12.2019 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोडा ने , चन्द्र सिंह निवासी- धामीगाॅव जिला पिथौरागढ़ को/थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने विनोद सिंह निवासी- टाना सोमेश्वर को तथा थानाध्यक्ष लमगड़ा ने तारासूर्या निवासी- ग्राम- सूर्याजाला, दोगड़ा, भुजियाघाट नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 185/202/207 के अन्तर्गत गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज किया गया है तथा डी0एल0 निरस्तीरण हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।
