Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में प्याज, टमाटरों के साथ किया प्रदर्शन 

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने प्याज, टमाटरों के साथ महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। दैनिक उपयोग की वस्तुएं लोगों की पहुंच से दूर होते जा रही हैं। बावजूद इसके मौजूदा सरकार विकास की बातें कर रही है। कहा आम जन अछे दिन के इंतजार में कर्ज के बोझ तले दबते जा रहा है। इस कारनामे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में टमाटर, प्याज, लहससुन समेत कई सब्जियों के साथ केएमओयू स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बढ़ती महंगाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महर ने कहा देश का आम जन महंगाई से त्रस्त है। प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम लगातार उछाल खा रहे हैं। दालें और अन्य दैनिक जीवन की वस्तुएं लोग खरीद नहीं पा रहे हैं। कहा इसकी जिमेदार केवल मौजूदा सरकार की है। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा सरकार अछे दिन की बातें करती है, लेकिन देश के लोग अछे दिन के इंतजार में कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। उन्होंने कहा इन सब के लिए जिमेदार पीएम नरेंद्र मोदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस दौरान युकां अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, नगर अध्यक्ष पवन माहरा, योगेश नगरकोटी, कार्तिक, संतोष, मोनू विश्वकर्मा, दिवान कुमार, विजय कुमार, कुंडल महर, हीरा सिंह विष्ट, त्रिलोक सिंह, दिया, माया, सुचिता, रेखा आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement