Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

पांडव लीला के छठवें दिन हुआ चक्रव्यूह मंचन 

चमोली। नारायणबगड़ विकास खंड के ग्राम सभा कौब में चल रही पांडव लीला के छठवें दिन कौरव सेना ने धोखे से वीर अभिमन्यु का वध किया। ग्राम सभा कौब में चल रही पांडव लीला के छठवें दिन चक्रव्यूह का मंचन किया गया। कौरव सेना ने धोखे से वीर अभिमन्यु का घेर कर वध किया। इस अवसर वीर अभिमन्यु का वध होने से सभी श्रद्धालुओं की आंखे नम हो गई। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एनडी सती,उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह, योगेंद्र सती, ग्राम प्रधान लक्ष्मण कुमार, हरपाल सिंह, समेत कई लोग मौजूद रहे। चक्रव्यूह रचना नंदन नेगी एवं प्रेम सती ने संयुक्त रूप से किया।फोटो कैप्शन-कौब में चक्रव्यूह में वीर अभिमन्यू का वध करती कौरव सेना।।

Advertisement