Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

अल्मोड़ा में सीजन की पहली बर्फबारी

अल्मोड़ा। बारिश और बर्फबारी एक साथ होने से पहाड़ों में लोगों ने राहत की सांस ली है। जाड़ों के इस सीजन में पहली बार झमाझम बारिश और हिमपात हुआ। अल्मोड़ा जिले में बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हुई। शुक्रवार को हुई बारिश अपने साथ बर्फबारी का तोहफा भी लाई। कुछ ही देर बाद जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया है। अधिकतर स्थानों पर सामान्य बारिश और सामान्य हिमपात हुआ। अल्मोड़ा के बिनसर सहित अन्य स्थानों पर दो से ढाई इंच तक बर्फ गिरी है। हिमपात के बाद तापमान एकदम गिर गया है। अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया।

You may have missed

Advertisement