कांडा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के निर्देशन में दिनांक 14.12.2019 को उ0नि0 श्री खुशवंत सिंह थानाध्यक्ष कांडा के नेतृत्व में* वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गणेशपुर, बाँसतोली के पास एक व्यक्ति राम बहादुर पुत्र भगत बोहरा उम्र- 28 वर्ष निवासी ग्राम- रिलु, थाना- मस्टागांव, आँचलसेति, नेपाल हाल- निवासी- बाँसतोली, कांडा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना हाजा में एफ0आई0आर0 न0. 17/19 धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में हे0कां0(प्रो0) सुजान सिंह कानि0 राजकुमार कानि0 अशोक कुमार शामिल रहे ।
