April 30, 2026

कफलिग़ैर के करालागांव के ग्रामीणों ने दी अपनी सहमति

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के करालागांव के ग्रामीण गांव तक सड़क नहीं होने से परेशान थे। कई बार ग्रामीणों ने सड़क की मांग की थी। परंतु कुछ लोगों द्वारा सड़क कटान में भूमि को लेकर आपत्ति के बाद सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था। ग्रामीणों की मांग पर स्थानीय विधायक ने सड़क निर्माण के लिए दो लाख की घोषणा की। जिसके बाद ग्रामीणों ने आम सहमति बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय करालागांव में बैठक की। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ताकुला मोटर मार्ग से टूड़ीखेत से गांव तक दो किमी सड़क निर्माण के लिए चर्चा हुई। ग्रामीणों ने गांव तक सड़क बनाने के लिए आम सहमति बनाई। बैठक में सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक चंदन राम दास का आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए आ रही भूमि निशुल्क देने पर सहमित बनाई। बैठक में येष्ठ प्रमुख पुष्पा रौतेला, जिपं सदस्य नवीन कुमार, नरेंद्र कुमार, क्षेपंस भूपाल रौतेला, हरीश रौतेला, राम सिंह रौतेला, शेर सिंह, माधवी देवी, नंदन सिंह, बालम नगरकोटी आदि मौजूद थे।