Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

भारत बचाओ रैली की अपार सफलता के लिए दी बधाई 

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अनुग्रह नारायण ंिसह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ंिसह, नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत एवं पूर्व मंत्री अजय ंिसह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से मुलाकात कर 14 दिसबर को राम लीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली की अपार सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कहा कि रैली में पहुंचे अपार जनसमूह ने साबित कर दिया है कि जनता अब भाजपा सरकार के झूठ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुमलेबाजी से आजिज आ चुकी है तथा सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए देश की सत्ता कांग्रेस पार्टी के हाथों में देखना चाहती है। पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने रैली में भारी संया में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मौसम की खराबी के बावजूद उत्तराखण्ड से रैली में हजारों की संया में लोग पहुंचे जिसके लिए कंाग्रेस पार्टी प्रदेष कांग्रेस कमेटी व कार्यकर्तााओं का आभार व्यक्त करती है।

Advertisement