March 14, 2026

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इपलाइज एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ दिया धरना 

पिथौरागढ़। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इपलाइज एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विभागों में पदोन्नतियों पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगे नहीं मानने पर 20 दिसंबर को सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को उत्तराखंड जनरल ओबीसी इपलाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने पदोन्नतियां प्रक्रिया को रोके जाने के आदेश नहीं दिए है। रायभर में लगभग सभी विभागों में रिक्त पदों पर पदोन्नतियों पर रोक लगाए जाने से पदोन्नति के लिए पात्र कर्मचारियों में राय सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। महामंत्री विजेंद्र लुंठी ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 1 हजार से अधिक कर्मिकों ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की है। ब्लाक कार्यकारिणी के गठन व मजबूती के लिए जनपद में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।