महंगाई के विरोध मे कांग्रेस ने गांधी पार्क में दिया धरना
अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जल्द महंगाई पर नियंत्रण लगाए जाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे के नेतृत्व में संविधान बचाओ पद यात्रा कांग्रेस कार्यालय से गांधी पार्क तक निकाली गई।गांधी पार्क में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को दैनिक उपभोग की वस्तुओं बेहद महंगे दाम में मिल रही हैं। लोग इस वजह से परेशान हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से बढ़ रही मंहगाई पर अंकुश लगाने की मांग की । इस दौरान नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, राजेंद्र बोरा, गजेंद्र फत्र्याल, पूरन सुप्याल, तारा चंद्र जोशी, हाजी नूर अकरम खान, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, किशन लाल, वैभव पांडे, विनोद वैष्णव, पारितोष जोशी, बीके भट्ट, रमेश कांडपाल, प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, प्रताप सत्याल, हेम चंद्र तिवारी, अशोक ग्वासीकोटी, फाकिर खान, राजेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, एड. महेश चंद्र, जिंतेद्र अधिकारी, अमित बिष्ट, तारा तिवारी,पुष्पा पांडे, शेखर पांडे, अबीराम, उमा कोरंगा, दीपा त्रिपाठी, दीवान राम, सुंदर बिष्ट, अशोक रावत, जितेंद्र तिलारा, प्रमोद कुमार, आनंद बल्लभ जोशी, कवींद्र पंत, दीपक पांडे, प्रभाकर कांडपाल, दिनेश चंद्र, संगीता आर्या, मनीषा आर्या, रुचि, गंगा देवी, गिरीश जोशी, महिपाल प्रसाद, बब्लू बोरा, राजेंद्र आर्या, गौरव जसवाल, पूनम आर्या, प्रेम चंद्र जोशी, निर्मल रावत, मनोज वर्मा, बीसी दुर्गापाल, महेश पांडे, पूरन राम, ललित फत्र्याल, हर्ष कनवाल, कुंदन भंडारी, अशोक रावत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
