दुकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा 24 घंटो के भीतर किया गिरफ्तार
बागेश्वर । बागेश्वर पुलिस ने अवगत कराया है कि 8 जनवरी को वादी श्री सुरेंद्र सिंह पुत्र श्री केशर सिंह निवासी- ग्राम- जोशीगांव थाना/जिला- बागेश्वर द्वारा थाना कोतवाली में तहरीर दी की दिनांकः 07-01-2020 की रात्रि में मेरी दुकान (जोशीगांव) में अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर दुकान से सामान व 1,500/-रूपये की चोरी की गई है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में एफ0आई0आर0 सं0- 01/20, धारा- 380/457 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना *उ0नि0 श्री जीवन सिंह चुफाल* के सुपुर्द की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए *सुश्री रचिता जुयाल, पुलिस अधीक्षक महोदया, बागेश्वर द्वारा* प्रभारी कोतवाली बागेश्वर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अभियुक्त की तलाश व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु *श्री महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक महोदय, बागेश्वर के निर्देशन में* *श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर महोदय, द्वारा* पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटो के भीतर *अभियुक्त दीपक सिंह बोरा उर्फ बाॅबी पुत्र स्व0 श्री कुंदन सिंह बोरा निवासी- जोशी गांव, बागेश्वर उम्र- 23 वर्ष* को मय चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनांकः 09-01-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में उ0नि0 श्री जीवन सिंह चुफाल कानि0 ना0पु0 दीवान प्रसाद कानि0 ना0पु0 भुवन बोरा रहे।
