बागेश्वर में द्वारिकाछीना की पहाड़ी फिर दरकी, बढ़ी परेशानी
बागेश्वर। द्वारिकाछीना की पहाड़ी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रही है। बुधवार को हुई बारिश के बाद एक बार पहाड़ी फिर दरक गई। इस कारण बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग घंटों बंद रही। इस दौरान शवदाह को जिला मुयालय आ रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने लोनिवि पर उदासीनता का भी आरोप लगाया। बाद में लोनिवि ने मार्ग को जेसीबी लगाकर खोल दिया। मालूम हो कि सितंबर में बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग पर स्थत द्वारिकाछीना की पहाड़ी दरकनी शुरू हुई जो आज तक दरक ही रही है। लोनिवि सहित भू-वैज्ञानिक मार्ग का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। दिसंबर में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने क्षेत्र का मौका मुआयना किया। उन्होंने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। इसके अलावा लोनिवि को एक जेसीबी को क्षेत्र में हर समय तैनात करने तथा लोगों की आवाजाही के वक्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए थे। बुधवार की रात हुई बारिश के कारण गुरुवार की सुबह एक बार पहाड़ी फिर दरक गई। इसी दौरान जौलकांडे सहित क्षेत्र के लोग भी जिला मुयालय आ रहे थे। इतना ही नहीं कुछ लोग शवदाह करने जिला मुयालय जा रहे थे। जौलकांडे की प्रधान प्रिया उप्रेती तथा नरेश उप्रेती ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए जब उन्होंने लोनिवि से कहा तो उन्होंने कहा कि जेसीबी का तेत समाप्त हो गया है। इस कारण शवदाह करने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने विभाग से जिलाधिकारी के आदेशों का कड़ाई से पालन करने की मांग की। इधर लोनिवि के ईई यूसी पंत ने बताया कि भूस्खलन के काराण बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग किमी तीन पर अवरूद्ध हो गया था, जिसे जेसीबी लगाकर खोल दिया है।
