Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर के प्रदीप पहुँचे बियतनाम की राजधानी हनोई

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के रिठाड़ गांव निवासी प्रदीप राणा इन दिनों शाति, पर्यावरण और मजबूत लोकतंत्र का संदेश लेकर बियतनाम की राजधानी हनोई पहुंच गए हैं। साइकिल से 8000 किमी की यात्रा कर वह वहां पहुंचे हैं। राणा ने लगातार 105 दिनों तक यात्रा की। इससे पहले वह नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, यांमार, थाईलैंड, लाओस होते हुए हनोई पहुंचे। प्रदीप ने देहरादून से आईटी की परीक्षा पास की। इसके साथ ही उन्हें साइक्लिंग का भी शोक है। प्रदीप के पिता डॉ. किशन सिंह राणा ने बताया कि गत वर्ष दस सितंबर को प्रदीप ने गरुड़ से अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद वे एशियाई देशों की यात्रा की। इस दौरान उन्हें लोगों का सहयोग मिल रहा है। जगह-जगह उनका स्वागत हो रहा है। इस दौरान वह शांति, सदभाव, पर्यावरण और मजबूत लोकतंत्र का संदेश व अपनी संस्कृति को फैला रहे हैं। राइड फॉर पीस मिशन के साथ यात्रा कर रहे प्रदीप को अपने देशवासियों को बेहद सहयोग मिल रहा है। वहीं विदेशी लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के बाद वह कंबोडिया, बैंकाक, मलेशिया, सिंगापुर, जापान और साउथ कोरिया जाएंगे। प्रदीप के पिता सामाजिक कार्यकर्ता तथा माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। प्रदीप को ग्राफिक एरा देहरादून, उत्तराखंड कयूनिटी सिंगापुर, समाजसेवी व एपीएन के पूरन चंद्र टटा व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का सहयोग मिल रहा है।

Advertisement