Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

टिटोली-बूंगा सड़क का विधायक ने किया शुभारंभ 

 

बागेश्वर।टिटोली-बूंगा मोटर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को विधायक चंदन राम दास ने रोड का शिलान्यास किया। जल्द ही गांव के लोग सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे। दो किमी सात सौ मीटर लंबी बूंगा-टिटोली मोटर मार्ग का शुभारंभ करते हुए विधायक दास ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सालों से क्षेत्र के लोग मोटर रोड की मांग कर रहे थे। अब जल्द ही गांव तक गाडिय़ां दौडऩे लगेंगी। गांव में रोड पहंचने के बाद यहां के विकास को पंख लगेंगे। गांव में पैदा होने वाला उत्पाद बाजार तक लाना भी आसा हो जाएगा। जिससे गांव के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। गांव के युवाओं को भी पलायन करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, गोपाल किरमोलिया, सुनील दोसाद, लछमन आर्या आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

You may have missed

Advertisement