March 5, 2026

 डंगोली पुलिस ने किया सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने पर किया एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागेश्वर । पुुुलिस  अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार* जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांकः 23-01-2020 को *उ0नि0 श्री सत्यप्रकाश रायपा चौकी प्रभारी डंगोली के निर्देशन में* पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत होटल/ढाबा चैकिंग, गश्त के दौरान *एक व्यक्ति किशन राम पुत्र श्री धनीराम उम्र- 57 वर्ष निवासी- चौरसों, डंगोली* को सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने पर 02 बोतल, 02 पव्वे देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना- बैजनाथ में मु0अ0सं0- 03/20, धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में लम्बे समय से लोगों को शराब पिलाने के सम्बन्ध में चौकी डंगोली को शिकायत/सूचना भी मिली थी।

पुलिस टीम में  का0 बिरेन्द्र सिंह गैड़ा का0 कैलाश गोस्वामी रहे।