Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

माहौल बिगाड़ रहे जामिया और कश्मीर के लोग : त्रिवेंद्र सिंह रावत-

देहरादून। उत्तराखंड के मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर जामिया मिलिया और कश्मीर के
कुछ लोग उत्तराखंड में आकर माहौल बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने माहौल बिगाडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। देहरादून में गुरुवार को एसजीआरआर पीजी कॉलेज में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित मेगा रोजगार मेले के उद्घाटन मौके पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में सीएम त्रिवेंद्र ने यह बात कही। सीएम त्रिवेंद्र ने हल्द्वानी में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाओं के धरने के सवाल पर कहा कि उन्हें फीडबैक मिला है कि जामिया और कश्मीर से कुछ लोग आकर यहां योजनाबद्ध तरीके से लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उत्तराखंड में घुसने की कोशिश न करें। लोकतांत्रिक तरीके से सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, यदि कोई बाहर से आकर यहां उकसाने का काम करेगा तो उससे सती से निपटा जाएगा। कहा कि उन्होंने अफसरों को ऐसे लोगों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम के बयान पर भड़के कश्मीरी छात्र- जमू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मुयमंत्री के बयान की निंदा की है। एसोसिएशन ने सीएम के बयान को कश्मीर के लोगों की भावना को भड़काने वाला बताया। कहा कि सीएम को इस तरह के बयान देने की बजाए कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

You may have missed

Advertisement