बागेश्वर युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी को जारी किया टॉल फ्री नम्बर
बागेश्वर । आज बागेश्वर विधानसभा कपकोट में युवा कांग्रेस ने स्थानीय बेरोजगारों की लड़ाई को मुद्दा बनाते हुए बेरोजगारी रजिस्टर यानी एन आर यू के संबंध में लोगो को जानकारी दी ।
कवि जोशी प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस उत्तराखंड ने कहा कि 45 सालों में पहली बार देश मे सबसे ज्यादा बेरोजगारी है जिसके लिए देशभर में बेरोजगार युवाओं को सूचीबद्ध कर युवा कांग्रेस बेरोजगारी रजिस्टर तैयार कर रही है जिससे कि युवाओं को रोजगार दिलाने की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके व आप (बेरोजगार) को इस रजिस्टर मैं पंजीकृत कराने के लिए इस नंबर पर मिस कॉल मारे। *8151994411
बैठक में कवि जोशी प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, अर्जुन कुमार विधानसभा अध्यक्ष कपकोट, मोहन कोरंगा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बागेश्वर, कमल कोरंगा जिला सचिव,संजय चनियाल जिला सचिव,पंकज कुमार सोशल मीडिया अध्यक्ष,नरेंद्र कोरंगा जिलामहासचिव,अशोक सिंह, भरत कुमार, सागर चन्द्र,गणेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
