बागेश्वर में स्थाई रोजगार व अवैध खनन रोकने को ग्रामीणों का प्रदर्शन –
बागेश्वर। झिरौली के ग्रामीणों ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइड कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने कंपनी से स्थानीय लोगों को स्थाई रोजगार देने व उनकी जमीन पर हो रहे अवैध खनन को रोकने को कहा। उन्होंने फैक्ट्री के कर्मचारी गायत्री प्रसाद का स्थानांतरण लेटर भी वापस लेने की भी मांग की। उन्होंने सभी मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की भी चेतावनी दी। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्रामीण कंपनी के खदान क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के गरीब कर्मचारी का उत्पीडऩ किया जा रहा है। अपनी जमीन बेचकर कंपनी को देने वाले कर्मचारियों को भी नहीं बसा जा रहा है। कर्मचारियों को काम पूरा करने के बाद भी अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारी गायत्री प्रसाद को दिया ट्रांसर्फर लेटर वापस लेने को कहा। उन्होंने झिरौली के ग्रामीणों को कंपनी में स्थाई रोजगार देने को कहा। जमीन पर अवैध तरीके से किए जा रहे खनन को रोकने और कंपनी के मजबूरों के साथ अछा व्यवहार करने की मांग की। धरने में मुय रुप से प्रधान पति महेश राम और कर्मचारी गायत्री प्रसाद का परिवार बैठा। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर सुरेंद्र लाल, विजय गढिय़ा, विनोद कुमार, कमल किशोर, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, हीरा देवी, रमुली देवी, चंपा देवी, आनंदी देवी, पूनम आदि मौजूद रहे।
