लोनिवि थराली ने किया क्षतिग्रस्त नव निर्मित मोटर पुल का सुधारीकरण का कार्य शुरू
चमोली। थराली विकासखंड के कुलसारी-धारबारम-गैरबारम मोटर सड़क पर क्षतिग्रस्त नव निर्मित मोटर पुल की आरसीसी को तुड़वा लोनिवि थराली ने सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया हैं।बता दें कि धारबारम-गैरबारम मोटर पुल की पहुंच मार्ग की आरसीसी, ऐप्रोच वॉल के क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया था। दरसअल पिछले वर्ष 14 नवंबर 2019 को करीब पांच करोड़ रुपयों की लागत से बने इस पुल का गौचर मेले मे प्रदेश के मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकार्पण किया था। इस के दो माह बाद ही पुल की आरसीसी, एप्रोच वॉल के क्षतिग्रस्त होने का मामला सुर्खियो मे आने के बाद लोनिवि थराली में हडकंप मच गया। इस संबंध में बकायदा लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी कंपनी को नोटिस देने के साथ ही पुल का विभागीय निरीक्षण भी करवाया गया तो निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आयी। इसके बाद आनन-फानन में शुक्रवार से इस पुल की क्षतिग्रस्त आरसीसी को तोड़ कर सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्या कहते है अधिकारी पुल के मरमत का कार्य निर्माण कंपनी के माध्यम से ही किया जा रहा है। इस कार्य का विभाग की ओर से कोई भी अतरिक्त भुगतान नहीं किया जायगा। जितेंद्र कुमार सहायक अभियंता लोनिवि थराली, चमोली।
