Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

गरुड़ ब्लॉक के तीन शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार 

बागेश्वर। विकास खंड के तीन शिक्षकों को बुधवार के दिन शैलेस मटियानी पुरस्कार दिया गया। देहरादून में हुए कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रमाण पत्र और धनराशि का चेक दिया। शिक्षकों को पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। साल 2015 से लेकर 2017 तक जिले के तीनों शैलेश मटियानी पुरस्कार गरुड़ ब्लॅाक के शिक्षकों को मिला था। जिन्हें देहरादून में एक साथ समानित किया गया। वहां हुए कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल देवलखेत की प्रधानाध्यापिका चंपा कोरंगा, राजकीय जूनियर हाईस्कूल जखेड़ा के प्रधानाध्यापक राम लाल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिंगलो की प्रधानाध्यापिका नीता अल्मियां को पुरस्कार दिया। राम लाल को साल 2015, चंपा कोरंगा को 2016 और नीता अल्मियां को 2017 में यह पुरस्कार प्राप्त हुआ था। शिक्षकों को पुरस्कार मिलने पर विधायक चंदन राम दास,भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,सीईओ नरेश शर्मा, डीईओ पदमेंद्र सकलानी, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, दीपक पाठक सहित क्षेत्रवासियों ओर शिक्षकों ने खुशी जताई। ब्लॅाक से माध्यमिक स्तर पर हाईस्कूल कुलाऊं के प्रधानाचार्य उमेद सिंह रावत को शैलेश मटियानी और राउमावि बहुली के प्रधानाचार्य जीवन दुबे को भी राय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

You may have missed

Advertisement