March 18, 2026

बागेश्वर में बारिश में भी धरने पर डटीं रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 

बागेश्वर। न्यूनतम मानेदय सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बुधवार को भी आंदोलन पर डटी रहीं। भारी बारिश में कार्यकत्रियों ने छाता लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काम पर लौटने के आदेश को मानने से पूरी तरह से इनकार किया। उन्होंने सभी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन पर अडिग रहने की चेतावनी भी दी। इधर जिला बार एसोसिएशन ने भी उनकी मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां का आंदोलन दिसंबर माह से चल रहा है। उनके आंदोलन से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं। जिससे बचों की पढ़ाई सहित अन्य कार्य बाधित हो गए हैं। बुधवार को कार्यकत्रियां भारी बारिश के बावजूद छाता लेकर धरने पर डटी रहीं। उन्होंने हाथों में छाता लेकर तहसील मुयालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार ने उनकी उपेक्षा की है। कई तरह की जिमेदारियों को वह पूरा करती हैं, इसके बावजूद उन्हें समानजनक मानदेय नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार कम वेतन देकर उनका उत्पीडऩ कर रही है। जिससे उन्हें घर चलाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह जायज मांगों को लेकर शासन व प्रशासन से गुहार लगाती आ रही हैं। अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। कहा कि सरकार को उनकी जायज मांगों को हर हाल में पूरा करना ही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को मानने की बजाय बर्खास्त करने की चेतावनी देकर काम पर लौटने को कह रही है। इस तरह की दमनकारी नीतियों से वह झुकने वाली नहीं है। ऐसी नीतियों का हर हाल में विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो कार्यकत्रियां उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी। जिला बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी तहसील परिसर में धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मांगों को सही ठहराया। सरकार से इन्हें पूरा करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, नीमा गोस्वामी, लीला आर्या, बीना धपोला, शशि पांडे, जया पांडे, जानकी परिहार, पुष्पा देवी, निर्मला वर्मा सहित तमाम कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।