Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

15 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन

-मेले में 15 से 20 कपनियों द्वारा लगभग 2000 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग किया जायेगा

अल्मोड़ा। 15 फरवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिलियानौला रानीखेत में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी एएस बिष्ट ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में 15 से 20 कपनियों द्वारा लगभग 2000 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग किया जाना है। जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कंपनी में लिखित एवं साक्षात्कार के माध्यम से सीधी नियुक्ति एवं कौशल प्रशिक्षण एवं ऑन जॉब प्रशिक्षण में रोजगार के अवसर प्रदान किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी के नेतृत्व में रोजगार मेले से पूर्व करियर वार्ताएं, मोबलाईजेशन एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस क्रम में विकास खंड चौखुटिया में 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे, इस दिन ही द्वाराहाट में 2 बजे से 4 बजे, सल्ट में 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक, स्याल्दे में दिनांक 4 फरवरी को 10 से 12 बजे, भिकियासैण में 1 से 3 बजे, ताड़ीखेत में 5 फरवरी को 11 से 1 बजे, धौलादेवी में 6 फरवरी को 10 से 12 बजे, लमगड़ा में 2 से 4 बजे, ताकुला में 7 फरवरी को 10 से 12 बजे, हवालबाग में 2 से 4 बजे, भैसियाछाना में 10 फरवरी को 11 से 1 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने समस्त विकास खण्ड अधिकारी से अपील की है कि वे अपने स्तर से इस रोजगार मेले का प्रचार-प्रसार करे ताकि अधिक से अधिक इछुक बेरोजगार युवाओं द्वारा इस रोजगार में मेले में प्रतिभाग कर सके।

Advertisement