Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

भाजपा सरकार से त्रस्त हैं आम जनता: कुंजवाल

सभा मे दर्जनों लोगों ने ली भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता

अल्मोड़ा । विकास खण्ड धौलादेवी के ग्राम बीना में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक आयोजित की गयी जिसमें मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व में स्वीकृत विकास की योजनाओं को रोकने का कार्य कर रही है, महंगाई चरम में है। भारतीय जनता पार्टी सरकार वादा खिलाफी कार्य कर रही है आज पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो कर कांग्रेस सरकार चाह रही है इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट का परिचय देकर विकास की पार्टी कांग्रेस का साथ दे। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि आज सभी क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं उन सभी लोगों का हार्दिक स्वागत करते हैं।पान्डे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के हित में योजनाएं बनाती है विगत समय कांग्रेस सरकार द्वारा क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास करने का कार्य किया है इसको देखते हुए आज लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दीवान सिंह भैसौडा,न्याय पंचायत अध्यक्ष बमनसवाल हीरा सिंह डोलिया, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सिंह सतवाल, नरेंद्र बनौला, गंगा दत्त पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य खेती शेखर चन्द्र पाण्डेय,पूरन पाटनी क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि किरन बिनवाल,भुवन पान्डे, शंकर राम, ग्राम प्रधान चामी गणेश प्रसाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीवान राम ने कि
भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
उत्तम सिंह,बचे सिंह,गौरव बिष्ट,अजय सिंह बिष्ट,दीपक सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, रोहित कुमार, विक्रम सिंह बिष्ट, अंकित बिष्ट, हरीश चन्द्र डालाकोटी, दिनेश कुमार, भगवान प्रसाद, देवेन्द्र कुमार,

Advertisement