September 25, 2026

सल्ट ब्लाक मोलेखाल में पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने को किया कार्य बहिष्कार

 

अल्मोड़ा। (  गोविंद रावत ) – जिले के विकास खंड सल्ट में भी जनरल व ओबीसी कर्मचारियों ने पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ अपनी सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए इस व्यवस्था को समाप्त करने की वकालत की। जनरल ओबीसी कर्मचारी समन्वय समिति उत्तराखंड के आहान पर सल्ट के खंड विकास कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मिको ने पदोन्नति में आरक्षण ब्यवस्था को समाप्त करने के लिए कार्य बहिष्कार कर अपनी नाराज़गी ब्यक्त की।
कर्मियों ने जनरल ओबीसी कर्मचारी समन्वय समिति उत्तराखंड के आह्वान पर पूर्ण कार्य बहिष्कार कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ऐसे नियमों से उनके हितों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। इस क्रम में सल्ट के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सीएचसी देवायल व खंड विकास कार्यालय के कार्मिकों ने मोलेखाल में एकत्रित होकर पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आवाज उठाई।इस दौरान मोलेखाल में आयोजित कार्य बहिष्कार के दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष दिलीप भंडारी ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को लागू करने से हमारे हितों के साथ सरासर अन्याय है जिसे शीघ्र वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान कार्य बहिष्कार करने वालों में दलीप सिंह भंडारी , अजय गोस्वामी, मोहित जोशी, आनन्द सिंह, हरीश चौनियाल,शिवराज सिंह तड़ियाल,मीना भट्ट,सरिता राणा, हेमा रावत,के एस अधिकारी, अनोप सिंह,लक्ष्मी दत्त गहतोड़ी, दिनेश मेहरा,गोपाल उपाध्याय,के एस भाकुनी,हरि दत्त बलोदी, गंभीर चंद्र रमोला, राजेश गौड, चंद्र मोहन रावत, अनिता नेगी आदि उपस्थित रहे।