March 4, 2026

नशे में वाहन चलाने पर दन्या पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार/शराब पीकर हंगामा करने पर 10 व्यक्तियों के विरूद्व जनपद में हुई कार्यवाही

अल्मोड़ा । दन्या पुलिस द्वारा एक युवक को शराब के नशे में ट्रक चलाते पाये जाने पर गिरफ्तार करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों एवं शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनाॅक- 27.02.2020 को थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष तिवारी द्वारा चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या- यूके-04-सीए-8157 के चालक गोधन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी- ग्राम सैलोनी फूटा पो0 चेलछिना अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 185/202/207 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए डी0एल0 निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित सम्भागीय परिवहन अधिकारी को रिर्पोट प्रेषित की गयी है। इसके अतिरिक्त कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा- 05, भतरौजखान-02, द्वाराहाट-01, सल्ट-02 कुल-10 व्यक्तियों को शराब पीकर हंगामा करने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत कार्यवाही कर 2500 रूपये संयोजन जमा करवाया गया।

आपरेशन मुक्ति टीम ने भिक्षावृत्ति रोकने हेतु चलाया जन जागरूकता अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को बाहर निकालने हेतु धार्मिक स्थलों, स्कूल.कालेजों, बाजार, बस अड्डों एवं चौराहों के आस.पास बच्चों में भिक्षा वृत्ति को रोकने के सम्बन्ध में जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश पर आपरेशन मुक्ति पुलिस टीम उ0नि0 मनमोहन सिंह मेहराए का0 अनिल कुमारए का0 देवेन्द्र तोमक्यिाल, का0 राजेन्द्र वर्मा, म0का0 मन्जू आर्या द्वारा आज दिनांक 28-02-2020 को नगर अल्मोड़ा के धारानौला, टैक्सी स्टैण्ड,खड़ी बाजार, पैट्रोल पम्प, आदि स्थानों पर भिक्षावृत्ति रोकने के सम्बन्ध में जनजागरूकता अभियान चलाते हुए भिक्षा नहीं, शिक्षा दें के पाम्पलेट वितरित किये गये । इसके अतिरिक्त चितई मन्दिर के पास, चैक बाजार, लाला बाजार, लाला बाजार, शेर तिराहा आदि स्थानों में भी कार्यक्रम किये गये हैं। भिक्षावृत्ति रोकने हेतु जनपद में आॅपरेशन मुक्ति टीम का जनजागरूगता अभियान जारी है।