Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

डीएम ने मासिक बैठक में की अपराध, शराब परिवहन सहित अनेक विभागों की समीक्षा

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुर्इ। जिसमें राजस्व एवं पुलिस क्षेत्रों के अन्तर्गत अपराधों, सत्र न्यायालयों एवं विभिन्न न्यायालयों में लम्बित वादों, राजस्व वादों के निस्तारण, विभाग स्तर पर आडिट आपत्तियों का निराकरण, राजस्व वसूली, पेंशन प्रकरण समेत राजस्व विभाग के अन्तर्गत विभिन्न अधिष्ठानों के तहत संपन्न होने वाले कार्यों के साथ साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आबकारी विभाग, खाद्य सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति की गहनता के साथ समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सत्र न्यायालय व उप जिलाधिकारी न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के लिए अधिवक्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वादों के निराकरण के लिए प्रभावी पैरवी करते हुए गवाही शतप्रतिशत करवायें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि समस्त राजस्व वाद निर्धारित समयावधि के अंतर्गत निस्तारित हों। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि राजस्व क्षेत्र में हो रहे अपराधों को गम्भीरता से लेते हुए अपराधी के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे अनिवार्य रूप से सजा दिलाना सुनिश्चित करें। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जनपद में अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी की कार्यवाही निरंतर करें। उन्होंने पुलिस, आबकारी एवं राजस्व तीनों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाने को कहा। सम्भागीय परिवहन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध राजस्व टीम के साथ संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलायें तथा पकड़े जाने वालें वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करेने के निर्देश दियें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है दिये कि स्कूल वाहनों की नियमित विशेष चैंकिंग अभियान चलायें यदि कोर्इ वाहन नियम विरूद्ध संचालित हो रहें है या उनके द्वारा ओवर लोडिंग की जा रहीं हैं तो ऐसे वाहनों को चिन्हित करते हुए कडी से कडी कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाय। असिस्टेंट कमीश्नर राज्यकर की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जिन व्यापारियों द्वारा अपना पंजीकरण जीएसटी में नहीं किया है उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा उनका अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना भी सुनिश्चित करें। जिन व्यापारियों से आयकर की वसूली की जानी है उनसे तत्काल वसूली कराना सुनिश्चित करें तथा बकाया वसूली के संबंध में उप जिलाधिकारियों से संपर्क करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें। पूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रो में खाद्यान भण्डारण एवं पेट्रोल पम्पो मे प्रर्याप्त मात्रा मे पेट्रोल एवं डीजल की जानकारी ली जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि खाद्यान का नियमित रूप से उठान हो रहा है तथा सस्ता गल्ला विक्रेताओ के दुकानो मे भी खाद्यान पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहा है और पेट्रोल पम्पो मे प्रर्याप्त मात्रा मे र्इधन रखने की व्यवस्था की गर्इ है। साथ ही जनपद के 07 दूरस्थ गोदामों से मार्च 2020 तक का राशन वितरित किया चुका हैं तथा जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ ही नव नियुक्त नायब तहसीलदारों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों एवं स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों के औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों स्वास्थ्य, केन्द्रों एवं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण करें तथा वहॉ पायी जाने वाले कमियों के संबंध में अपनी निरीक्षण आख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित पटल सहायकों को निर्देश दिये है कि उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा जो भी निरीक्षण आख्या प्राप्त होती है तो उसकी रिपोर्ट संकलित करते हुए तत्काल उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसीलवार मुख्य देयकों एवं विविध देयकों की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि जिन तहसीलों ने राजस्व वसूली कम की है वह राजस्व वसूली में तेजी लायें। उन्होंने तहसीलवार बनाये जाने वाले प्रमाण पत्रों की भी समीक्षा की कहा कि सभी तहसीलों से जो भी प्रमाण पत्र निर्गत किये जा रहे है उन प्रमाण पत्रों को समय से बनाकर आवेदनकर्ता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें प्रमाण पत्रों को जारी करने में किसी प्रकार की कोर्इ लापरवाही न बरती जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। और सभी पटल सहायकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों व अन्य सन्दर्भो का नियमित तरीके से निस्तारण करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतर्इ बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे उत्पादों की गुणवत्ता को नियमित रूप से निरीक्षण कर जांचे। उन्होंने कहा कि ऐसे खाद्य पदार्थ जो बिना किसी रेपर आदि के बेचे जा रहे है उन पर नकेल कसते हुए उनकी गुणवत्ता की जांच अवश्य की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के समय में दूध, खोया, घी तथा तेल इत्यादि में मिलावट करने की शिकायतें अधिक मिलने लगती हैं इसलिए यह जरूरी हैं कि आने वाले होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए ऐसे मिलावट खोर लोंगो को पकड़ने के लिए अधिक से अधिक छापेमारी कर सैंपल भरें जाए एवं जांच करवाकर उचित कार्रवार्इ की जाय। शहरी विकास की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागेश्वर को निर्देशित करते हुए कहा कि अभी तक जिन पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाया हैं उन पात्र लाभार्थियों को ततकाल लाभ पहुचाना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, कपकोट प्रमोद कुमार, काण्डा योगेन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्णा पलडिया, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ललित मोहन आर्या, राज्य कर विभाग से कुशली ंिसंह रौतेला, तहसीलदार मैनपाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलवन्त सिंह देवडी, रमेश राम आर्या, शासकीय अधिवक्ता बसन्त बल्लभ पाठक सहित समस्त पटल सहायक मौजूद थे।

 

You may have missed

Advertisement