Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

अब केदारनाथ पैदल मार्ग पर ले मसाज पार्लर का लुत्फ

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर इस वर्ष यात्रियों की सुविधा के लिए मसाज पार्लर खोले जाएंगे। इससे युवा-युवतियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा पैदल मार्ग पर जगह जगह मसाज पार्लर स्थापित किए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों को थकान मिटाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा जगह जगह पर मसाज पार्लर स्थापित किए जाएंगे। जिला पर्यटन एवं साहसिक अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि मसाज पार्लर में यात्री मसाज चेयर पर बैठकर थकान दूर कर पाएंगे। मसाज पार्लर की सुविधा से यात्री तरोताजा महसूस करेंगे। मसाज पार्लर को यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया जाएगा जिसके लिए जिले के युवा-युवती स्वयं अपना मसाज केंद्र खोल सकते हैं। मसाज पार्लर को खोलने के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना से लाभांवित किया जाएगा।

Advertisement