अल्मोड़ा में योग शोध संस्थान शुरू हुआ
अल्मोड़ा। विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र की ओर से संचालित योग एवं वैदिक अध्ययन शोध संस्थान का शुभारंभ हो गया है। रविवार को संस्थान का शुभारंभ यहां जिला सहकारी बैंक के सभागार में मुय अतिथि सीडीओ मनुज गोयल, आरएसएस के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश कुमार विकल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, संदीप सिंह एवं डा. प्रेम प्रकाश पांडे ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शोध संस्थान के शुभारंभ अवसर पर मुय वक्ता नरेश कुमार विकल ने कहा कि अल्मोड़ा दुनियाभर के आध्यात्मिक जिज्ञासुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। प्राचीनकाल से ही अल्मोड़ा का धार्मिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के मूल विचार की प्रेरणा भी अल्मोड़ा स्थित कसारदेवी में साधना से ही प्राप्त हुई। संस्थान के निदेशक डॉ. पांडे ने बताया कि संस्थान योग से आरोग्य व स्वास्थ्य लाभ के क्षेत्र में स्थानीय जनमानस को स्वस्थ्य बनाने के साथ ही विभिन्न यौगिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं योग कोर्स के साथ ही वैधिक साहित्य के वैज्ञानिक एवं गहन ज्ञान एवं विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। इस मौके पर यहां प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, दीपक पांडे, डा. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, सुरेश कांडपाल, कृष्णा बिष्ट, विक्रम बिष्ट, कैलाश मेहरा, भाष्कर तिवारी, खजान जोशी, जगदीश जोशी, दयाल पांडे, कमल राणा, दीपिका अधिकारी, भवना पांडे, हर्ष वर्मा, हिमांशु परगई आदि लोग मौजूद रहे।
