कांडा पुलिस ने 4 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ किया अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार* अवैध शराब /मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक: 12-03-2020 को *उ0नि0 प्रहलाद सिंह थाना प्रभारी कांडा के निर्देशन में* चैकिंग के दौरान कांडा पुलिस द्वारा मंतोली तिराहे के पास *अभियुक्त भगवती प्रसाद पुत्र दिवानी राम निवासी- ग्राम- चंतोला, थाना- कांडा, जनपद- बागेश्वर* से 04 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा में मु0अ0सं0- 05/20 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
