Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

माल रोड पर बने गड्ढों में पौंध रोपकर युकां ने जताया विरोध 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा माल रोड की खस्ताहाल सड़क से परेशान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों में पौध रोपकर विरोध जताया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर माल रोड की दशा सुधारने की मांग की। जल्द मार्ग ठीक नहीं किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। युकां के कार्यकारी अध्यक्ष वैभव पांडे ने कहा कि सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण आम जनता व वाहन चालकों को सड़क पर गड्ढे बने होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और यहां आने वाले पर्यटकों का सबसे पहले स्वागत इन गड्ढों ने होता है। आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करती है। वहीं, दूसरी तरफ यहां की सड़कों की हालत जस की तस बनीं हुई है। सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे है। लेकिन स्थानीय विधायक भी इन सड़क की दशा सुधारने की बजाय आंख मूद कर बैठे हुए है। कार्यकर्ताओं ने मांग की जल्द सड़क में बने गड्ढों की दशा नहीं सुधारी गई तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। यहां युकां सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित फर्त्याल, उजलव जोशी, कमल कोरंगा, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी, अमित नैनवाल, सोहित भट्ट, अर्पित वर्मा, अमित भंडारी, चंदन बिष्ट, पवन रौतेला, नवीन नेगी, गौरव राठौर, हिमांशु बिष्ट, रूमेश थापा, फाकिर खान, विनय सैलानी, मंयक मटयानी, भरत मेहता, गोलू बोरा, ध्रुव कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement