Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

प्रमोशन में बागेश्वर में आंदोलन कर्मियों का ऐलान : आरक्षण व्यवस्था खत्म करके ही लेंगे दम 

बिच्छू घास लेकर कार्यालयों में कर रहे छापेमारी

बागेश्वर। प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ जनरल ओबीसी कर्मियों को आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलन सथल पर पहुंचकर हड़ताली कर्मियों ने सराकर के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक प्रमोशन में आरक्षण व्यवस्था समाप्त नहीं होगा तब तक हड़ताली कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी पहुंचे। यहां जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीप कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण मामले में स्पष्ट कर दिया है कि यह मौलिक अधिकार नहीं है। इसके बावूजद भी सरकार मनमर्जी पर उतर आई है। सत लहजे में कहा कि जब तक उनकी मांगों का शासनादेश जारी नहीं हो जाता वे चुप नहीं बैठेंगे। सभा की अध्यक्षता गोकुल सिंह रावत तथा संचालन केडी जोशी ने किया। इस मौके पर जीसी जोशी, मनमोहन नेगी, कुलदीप जोशी, मंजुल मनोहर पांडे, संतोष खेतवाल, कुंदन दानू, दान सिंह, किशन सिंह, दयाल गिरि, हंसी पांडेय, भागीरथी परिहार, रेवती खेतवाल, हेमा पंत, योति उप्रेती, रेनू नगरकोटी, दीपा धपोला आदि मौजूद रहे। कार्यालयों में की छापेमारीबागेश्वर। तीसरें दिन भी हड़ताली कर्मचारियों ने हाथों में बिछू घास लेकर कार्यालयों में छापेमारी की, लेकिन इस बार उन्हें कोई भी कर्मचारी काम करते नहीं मिला। आंदोलन कर्मी को जानकारी मिली कि तहसील में कुछ कर्मचारी काम पर लगे हैं, लेकिन जब वह पहुंचे उन्हें कोई काम करते नहीं मिला। मुय संयोजक केसी मिश्रा ने कहा कि जनरल ओबीसी कर्मी लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रहे हैं।

Advertisement