April 26, 2026

बागेश्वर में कोरोना जानकारी हेतू डीएम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बागेश्वर  ।  जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के –ष्टिगत जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा हैं कि जनपद वासी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवायें फैलायें केवल प्रमाणिक जानकारियों के अनुरूप ही कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं जैसे अनावश्यक यात्रा से बचें, भीड-भाड वाले इलाको में न जायें, छीकते समय मुंह व नाक को रूमाल से ढके, नाक व मुंह को बार-बार न छुये तथा समय-समय पर हाथ अवश्यक धोये। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को अवगत कराया है कि इसके अतिरिक्त स्वास्थ संबंधी कोर्इ भी परेशानी होनी पर नजदीकी स्वास्थ केंद्र में अवश्यक जायें। कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी हेतु जनपद के हैल्पलार्इन नंबर 05963-220197, 8057998101 पर संपर्क कर सकते है। साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंसिक को अपनाने पर भी जोर दिया ताकि इन छोटे-छोटे प्रयासों से कोरोना पर विजयी पाया जा सके। उन्होंने सभी से एकजूट होकर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध कार्य करने की अपील की है।