March 21, 2026

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य बागेश्वर में आज करेंगी बागनाथ मन्दिर दर्शन व विभिन्न संगठनों से मुलाकात

( आखरी आँख समाचार ) बागेश्वर । प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य अपने जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 15 अक्टूबर, 2018 के कार्यक्रम में प्रातः 09.00 बजे श्री बागनाथ मन्दिर जाकर दर्शन करेंगी, 9.30 बजे राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय व राजकीय वृद्धा आश्रम नीलेश्वर का भ्रमण करेंगी। पूर्वान्ह् 11.00 बजे जनपद के विभिन्न संगठनों व आम जनों से लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बागेश्वर में मुलाकात करेंगी। इसके उपरान्त जनपद के महिला कृषक संवाद गोष्ठी आर.से.टी. भवन कठायतबाड़ा में मुलाकात करेंगी।