September 25, 2026

कल से 7 से 10 खुलेगी दुकाने, ठेकेदारों हेतू दिशा निर्देश

बागेश्वर  ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरु द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के दृष्टिगत शासन के निर्णय के क्रम में आवश्यक वस्तुओं एवम् सेवाओं से संबंधित दुकानों के खुलने के समय आदि में परिवर्तन किए है जो इस प्रकार है
आवश्यक वस्तुओं एवम् सेवाओं से संबंधित दुकानें प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक ही खुलेगी।
उक्त अवधि प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक जनपद अन्तर्गत स्थित बैंक ,एटीएम तथा कोषागार भी खुले रहेंगे तथा बैंक कोषागार अधिकतम उतने ही कार्मिकों को कार्यालय बुलाएंगे जितने कि आवश्यकता हो।
जनपद में स्थित पेट्रोल पंप पूरी अवधि में खुले रहेंगे ।परन्तु स्थल पर मात्र एक डीजल तथा एक पेट्रोल पंप मशीन ही क्रियाशील रहेगी ताकि पंप पर कार्मिकों की संख्या सीमित रह सके।
पूर्वाह्न 10बजे के बाद उन्ही व्यक्तिगत वाहनों के आवागमन को छूट रहेगी जो वास्तविक रूप से मरीज को ला व ले जा रहे है।
जिन कंपनियों व निर्माण इकाइयों में कंटिनुअस प्रॉसेस अपरिहार्य है उन कंपनियों में श्रमिकों के प्रवेश करने के पश्चात उनके भोजन तथा प्रवास कि व्यवस्था वहीं पर संबंधित कंपनी प्रबंधक द्वारा की जाएगी।
जहा कहीं निर्माण कार्य गतिमान है वहा पर संबंधित मजदूरों की सुरक्षा व समुचित खाने पीने की तथा स्थल पर ही प्रवास की व्यवस्था का दायित्व संबंधित ठेकेदार का होगा।
जिन होटलो में पर्यटक अथवा कोई व्यक्ति पूर्व से रुका है उसे जबरन होटल खाली करने हेतु बाध्य नहीं किया जाएगा।